एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सैलानियों को भाये कुल्लू के सिड्डू

Kullu Updated Sat, 04 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मनाली। राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली में इन दिनों सैलानी भी पारंपरिक व्यंजनों के दीवाने हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानी कुल्लू की सिड्डू और कचौरी डिश को खूब पसंद कर रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महक उठी है। मनाली के मॉल रोड पर लगाए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों के स्टालों पर देशी-विदेशी सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। स्टालों में खास तौर पर फैमड़ा, सिड्डू, कचौरी तथा नमकीन चाय को परोसा जा रहा है। इसके अलावा मोमो को भी खूब पसंद किया जा रहा है। जागरूकता स्वयं सहायता समूह की संचालिका उमा देवी ने बताया कि वह हर साल अपना स्टाल लगाती है और उनके स्टाल में सैलानी सहित स्थानीय लोग भी सिड्डू को खूब पसंद किया जा रहा है। शिव शंकर स्वयं समूह वलसारी की पुष्पा देवी, आशा किरण मनाली की सुनीता देवी तथा शांति देवी ने बताया कि शुरुआती दौर में कारोबार कुछ मंदा चल रहा है, बावजूद पर्यटक उनके व्यंजनाें को खूब पसंद कर रहे हैं। मनाली घूमने आए गुजरात के पर्यटक रमेश पटेल तथा संगीता ने कहा कि उन्हें कुल्लवी डिश सिड्डू बहुत पसंद आए। कहा कि इस साल विंटर कार्निवाल में पर्यटकों की संख्या गत साल से ज्यादा है। ऐसे में उन्हें आने वाले दिनों में कारोबार के चमकने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें