कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटे अंगुडोभी गांव के एक घर से आभूषणों सहित तीन हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। जबकि, जिला के आउटर सराज उपमंडल मुख्यालय आनी में एक व्यक्ति की जेब से 20 से 25 हजार रुपये सहित एक मोबाइल छीन लिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि कुल्लू के अंगुडोभी गांव में एक घर में चारों ने सेंध लगाकर घर से आभूषणों तथा तीन हजार की नकदी उड़ा ली। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि वे एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे तो पीछे से चोरों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, आनी में एक व्यक्ति ने दर्ज शिकायत में कहा है कि एक मई की रात आनी के पुराने अड्डे के पास दो व्यक्ति मिले और उनकी जेब से 20 से 25 हजार की नकदी सहित एक मोबाइल छीन ले गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।