कुल्लू। जिला पुलिस ने इन दिनों कुल्लू जिले में भांग का सफाया करने का अभियान छेड़ दिया है। करीब चार दिन में पुलिस के जवानाें ने स्थानीय लोगों और स्वयंसेवियों के सहयोग से सैकड़ों बीघा भूमि से भांग को नष्ट किया है।
डीएसपी कु ल्लू संजय शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस 16 से 30 अगस्त पर भांग हटाने का अभियान छेड़ा है। प्रथम चरण में पुलिस ने एनएच-21, समेत संपर्क मार्गों के किनारे उगी भांग को नष्ट किया। इसके लिए विभाग ने तीन टीमें गठित की है। एक टीम में 17 पुलिस के जवान और अन्य स्वयंसेवी शामिल थे।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि एक टीम ने कुल्लू से बजौरा तक, दूसरी टीम ने कुल्लू से मनाली तक और तीसरी टीम से कुल्लू से लगवैली तक के एरिया में करीब 100 बीघा से ज्यादा भूमि पर उगी भांग को नष्ट किया। विभाग की टीम दूसरे चरण में दुर्गभ क्षेत्रों में अभियान छेड़ दिया है। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से चौकी, मलाणा, पीणी, कशवरी समेत अन्य क्षेत्रों में भांग को नष्ट किया। न्यूली चौकी प्रभारी रूपलाल की अगुवाई में गई टीम ने काटरू, बिहाली, दरमेड़ा और नोनू वैली में मंगलवार को 25 बीघा भूमि में भांग को नष्ट किया। पुलिस की टीमें 30 अगस्त तक कुल्लू जिले में उगे भांग के पौधों का सफाया कर देगी।