एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की तैयारी शुरू

Kullu Updated Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मनाली (कुल्लू)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग स्की स्कोप में इस वर्ष राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेलों के आयोजन को लेकर विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और विंटर गेम्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर को मनाली आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इन दोनों एसोसिएशनों के पदाधिकारी इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप चंद नेगी तथा फेडरेशन के महासचिव रोशन ठाकुर ने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल छह सितंबर को मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि इस बार राष्ट्र स्तरीय शीतकालीन खेलों का आयोजन मनाली के सोलंग की ढलान में करवाया जाए। उन्होंने बताया कि कर्नल जेएस ढिल्लो के विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बनते ही इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन 15 सितंबर को पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। उन्होंने कहा कि मनाली से दो खिलाड़ियों आंचल ठाकुर और हिमांशु ठाकुर का चयन जूनियर टीम के अंतरराष्ट्रीय स्की प्रशिक्षण के लिए हुआ है, जिन्हें आस्ट्रिया के हिटर टूक ग्लेशियर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गठित नई कार्यकारिणी में आईटीबीपी के डीआईजी केसी कपूर को उपाध्यक्ष, विंटर गेम्स एसोसिएशन के पंजाब के अध्यक्ष सतपाल को फेडरेशन का कोषाध्यक्ष, भाग चंद ठाकुर तथा कर्नल एसपी मल्लिक को सह सचिव, आईटीबीपी के प्रशांत तथा सतपाल राणा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें