एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

420 में फंसे नेटवर्किंग कंपनी के एजेंट

Mandi Updated Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। नेटवर्किंग कंपनी में काम करने वाले एजेंटों ने क्लाइंट के साथ ही 420 कर दी। तीन लोगों को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि उन्होंने दस्तावेज पर टेंपरिंग की है और क्लाइंट के फर्जी हस्ताक्षर भी कर डाले। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके हस्ताक्षर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार पुत्र मान सिंह निवासी जोगिंद्रनगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि है उन्होंने कंपनी में एक बीमा प्लान लिया था। इसका प्रीमियम 50 हजार बताया गया था और उसका टर्म पांच साल का था। श्याम लाल, नंद लाल और ललित कुमार ने दस्तावेजों के साथ टेंपरिंग कर पालिसी को ही बदल डाला। 5 के आगे दो लगाकर टर्म प्लान पांच साल की जगह 25 साल कर दी। इसके अलावा 50 हजार के आगे भी आरोपियों ने दो लगाकर प्रीमियम भी 50 हजार की जगह 2,5000 कर दिया। उन्होंने इस दौरान रविंद्र कुमार के फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे। जैसे ही इस बात की भनक रविंद्र कुमार को लगी उन्होंने उक्त मामला पुलिस में दर्ज करवाया। जिसे बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम लाल, नंद लाल और जेल रोड़ कंपनी के हेड ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों के हस्ताक्षर लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। सब लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें