एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देवदार के 10 स्लीपरों के साथ जीप पकड़ी

Mandi Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोहर (मंडी)। पुलिस ने वन विभाग को चकमा देकर भाग रही एक जीप सहित देवदार के दस स्लीपर बरामद किए हैं। शनिवार देर रात मंडी-जंजैहली मार्ग पर बणी गांव में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। जीप में सवार लकड़ी तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंडी-जंजैहली सड़क पर नौण में वन विभाग ने नाका लगाया था। सलाहर से चैलचौक की ओर आ रही जीप नंबर एचपी 34 ए 1021 में बैठे तस्करों की नजर जब वन विभाग के कर्मचारियों पर पड़ी तो चालक ने चतुराई से जीप को नौण से चैलचौक की ओर मोड़ दिया। विभागीय कर्मचारियों ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने गणेश चौक के समीप बणी में लकड़ी तस्करों की जीप को रोकने का प्रयास किया लेकिन जीप में सवार चालक और अन्य तस्कर अंधेरे में फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से लकड़ी तस्करी में प्रयोग की गई जीप और देवदार के सभी 10 स्लीपरों को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गोहर प्रताप चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार वन काटुओं की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि जीप के कागजात देखकर फरार चालक का सुराग लगाया जा रहा है। बरामद किए गए देवदार के स्लीपरों की कीमत करीब पचास हजार आंकी जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें