मंडी। शवयात्रा को रोकने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पधर थाना अंर्तगत डवारडू (द्रंग) निवासी अधिवक्ता दीपक आजाद ने प्राथमिक ी दर्ज क रवाई है कि विगत 30 जुलाई को उनके ताया जय किशन पुत्र भगतराम का आईजीएमसी शिमला में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। उनकी मृत देह क ो देर शाम पैतृक निवास में लाया गया।
सुबह जब परिवार के सदस्य अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे थे तो उनके बडे़ ताया उत्तम चंद के मोबाइल पर आरोपी भगवान दास का फोन आया और उन्होंने कहा कि शव को शमशान घाट आम रास्ते से नहीं ले जा सकते। जब परिवार के सदस्य शवयात्रा के साथ शमशान घाट के रास्ते पर चले तो बीच में आरोपी अछर सिंह और भगवान दास ने उनका रास्ता रोक लिया। आगे जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि शमशान घाट को जंगल के रास्ते से ले जाओ। वहां से कोई रास्ता नहीं है। जब परिवार के सदस्यों ने उनसे गुजारिश की तो उन्होने गाली गलौच भी की। शवयात्रा में उस समय करीब 200 लोग थे। परिवार जनों के विरोध के बाद आरोपी वहां से चले गये।
विज्ञापन
परिजनों ने दाह संस्कार के बाद पधर थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिला पुुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने पधर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।