एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजीव के सपने कांग्रेस ने साकार किए

Mandi Updated Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

पधर (मंडी)। द्रंग कांग्रेस कमेटी ने पार्टी मुख्य कार्यालय पधर में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की 68वीं जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित किए।
ब्लाक कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर उर्फ अज्जू, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठक केहर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक ओम प्रकाश ठाकुर, महासचिव एवं गवाली के प्रधान घनश्याम ठाकुर, भूप सिंह धरवाल, भादर सिंह मुगलाना, हरीश बनेर उर्फ पप्पू, कामेश्वर चौहान, सुरेश कुमार, धर्मवीर राणा, स्थाई सचिव रोशन महंत, चमन सकलानी, धर्म सिंह ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लेख राम ठाकुर, नंद लाल ठाकुर, अनंत राम, कांशी दास, ज्ञान चंद चौहान, कुन्नू पंचायत के प्रधान दलीप सिंह ठाकुर, किशन चंद सकलानी, दूनी चंद ने पुष्प अर्पित किए। इनके अलावा रमेश कुमार, सेवक राम यादव, परमानंद, निहाल सिंह, मोती राम, एनएसयूआई नेता नवीन कुमार, सुरेश, सूर्य मेहता, देवेंद्र कुमार, अंजना कुमारी ने पूर्व प्रधान मंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया ने कहा कि 21वीं सदी में देश को तरक्की के पथ पर और पूरे संसार में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़ा करने के स्वर्गीय पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के सपने को केंद्र की कांग्रेस सरकार ने साकार किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें