एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाषण स्पर्धा में काजल ने बाजी मारी

Mandi Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जोगिंद्रनगर (मंडी)। कालेज आफ आयुर्वेदिक फार्मास्युटिकल्स साइंसिस जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर की एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र की परामर्श दात्री कृष्णा वर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के खतरे के संदर्भ में जागरूक किया और इस बीमारी होने के कारण और इसके बचाव की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी इन जानलेवा रोगों से जागरूक नहीं हुई तो आने वाले समाज को कई प्रकार की कठिनाइयों से जूझना पड़ेगा। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रथम काजल, सवीना चौहान द्वितीय और प्रियंका जोशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर कालेज के डा. आशीष अरोड़ा, सुरेश कुमार भंडारी, रनीव ठाकुर और रामलाल शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें