एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

50 फीसदी डाइट मनी देगी डीएसएसए मंडी

Mandi Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में इस बार डीएसएसए (डिस्ट्रिक्ट स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन) मंडी खिलाड़ी छात्र एवं छात्राआें की 50 फीसदी डाइट मनी का वहन करेगी। डीएसएसए मंडी की हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को आगामी वर्ष किसी भी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तीन साल के लिए प्रचलन में रहने वाली शिल्ड एवं ट्राफी भी डीएसएसए के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को डीएसएसए मंडी की कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक एवं प्रधान मंडी एमएस जम्वाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से उक्त निर्णय लिए गए। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में डीएसएसए के माध्यम से 7 हजार रुपये उपदान राशि तथा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 10 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। एमएस जमवाल ने बताया कि राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियाें को डीएसएसए की तरफ से स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी। निर्णय लिया गया कि लडभड़ोल खंड की छात्र वर्ग की प्रतियोगिता रावमापा लांगणा में होगी। वहीं, सदर खंड की सीसे स्कूल मझवाड़ तथा जिलास्तरीय छात्रा खेल प्रतियोगिता राजकीय वमापा करसोग के बजाय अब रावमापा सरकाघाट में होगी। इसके अलावा फेज-1 छात्र प्रतियोगिता मंडी बाल स्कूल, फेज-2 की रावमापा बाल सुंदरनगर, एथलेटिक्स मुकाबले सीसे स्कूल कन्या जोगिंद्रनगर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम रावमापा नगवाईं में आयोजित होंगे। इस अवसर पर एडीपीईओ मंडी सरदार जसवंत सिंह, प्रधानाचार्य रमेश कुमार, हेमंत शर्मा, सुशील शर्मा, सोहन लाल गुप्ता, अनिल पठानिया, मान सिंह, तेज सिंह एवं नंद लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें