एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

काम न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Mandi Updated Fri, 04 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोहर (मंडी)। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का नाचन के चैलचौक और गोहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रतिभा का सर्वप्रथम चैलचौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें हर हाल में बताया जाए तथा उनका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। गोहर उपमंडल में जो अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची मुख्यमंत्री के पास आ गई है तथा इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने इसके बाद गोहर प्रस्थान किया, जहां कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हंस पाल सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने गोहर बाजार में प्रतिभा सिंह का स्वागत किया। सांसद ने गोहर में लोगों की समस्याएं सुनी और अनेक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से हवा में उछल रहे हैं, उन्हें 2014 में अपने कद का अहसास हो जाएगा। नरेंद्र मोदी वेटिंग इन प्राइम मिनिस्टर रहेंगे। इसके बाद उन्होंने बाहवा, धरोट, कांढा, बगस्याड़, थुनाग में लोगों की समस्याएं सुनीं और अनेक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। सांसद के साथ उपमंडल के सभी प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। सराज दौरे के दौरान प्रतिभा सिंह के साथ मिल्क फेडरेशन के निदेशक चेतराम ठाकुर, मंडी संसदीय युकां अध्यक्ष संजू डोगरा, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव महेंद्र ठाकुर, गौरजा शर्मा, राजेंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, लाभ सिंह ठाकुर, नागेश्वर, टेक सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, नाचन युकां अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, चमन उपमन्यु, पूर्व युकां अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें