एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मजदूरों की मांगों पर गंभीर नहीं प्रशासन

Mandi Updated Thu, 26 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। भारतीय मजदूर संघ जिला मंडी के अधिवेशन में 39 यूनियनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सत्रह दिन से चले संयुक्त संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन और आंदोलन के बारे में चर्चा की गई। विश्वकर्मा मंदिर मंडी में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवराज शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगे समय चुनौतियों भरा है। इस चुनौती से निपटने के लिए भामसं तैयार रहे। मंडी जिला प्रशासन मजदूरों की मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रहा है। इसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। मंडी शहर में मौजूदा समय में पहले से खुले रेहड़ी-फहड़ी वालों के लिए स्थान नहीं है लेकिन प्रशासन उस पर नई रेहड़ी-फहड़ी खोलने की इजाजत दे रहा है। प्रशासन को चेताया कि भामसं की सौंपी तमाम मांगाें को जल्द निपटाएं अन्यथा आंदोलन उग्र रूप लेगा। इस अवसर पर संस्थापक बलवीर शर्मा, डीसी शर्मा, लता ठाकुर, मंगत राम नेगी और एनआर ठाकुर मौजूद रहे।
अशोक कुमार भामसं के जिला अध्यक्ष
भामसं के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन कर अशोक कुमार को जिला अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष दुनी चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मा शर्मा, उपाध्यक्ष रामकृष्ण सकलानी, मुनी लाल, हेमलता पठानिया, सुखराम, दिनेश ठाकुर, अनिल कुमार और पवन ठाकुर, जिला महामंत्री मित्र देव, अतिरिक्त मंत्री प्रथुनाथ सिंह, सहसचिव जमना कौशल, सुंदर लाल, चुग्गो भंडारी, किरण शर्मा, घनश्याम ठाकुर, सुरेंद्र कुमार एवं बलवंत, प्रचार सचिव संदीप कुमार, ग्रिजेश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार एवं विशाल, कार्यालय मंत्री पवन कुमार, कोषाध्यक्ष रजनीश वालिया, संगठन मंत्री जय सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार वीरेंद्र ठाकुर, कानूनी सलाहकार नरेंद्र गुलेरिया और अंकेक्षक एनपी सोनी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें