एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस को न तो दूल्हा मिला न ही दुल्हन

Mandi Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी करवाए जाने के मामले में लड़की और लड़के किसी भी पक्ष से पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि लड़के अर्थात दूल्हे के घरों में भी ताले जडे़ हुए हैं। धर्मपुर पुलिस ने मंगलवार को पहले संबंधित मामले में लड़की के घर जाकर पूछताछ करनी चाही थी। लेकिन घर पर कोई नहीं मिला था। बुधवार को पुलिस लड़के के घर गई। बताया जा रहा है कि वहां भी कोई नहीं मिला। पुलिस एक महिला की शिकायत के आधार पर जांच में जुटी है। लेकिन हकीकत सामने नहीं आ सकी है। अब पुलिस पंचायत से लड़की का उम्र संबंधी रिकॉर्ड खंगालेगी। पुलिस पंचायतों से रिकॉर्ड इक्ट्ठा करने में जुटी है। गौरतलब है कि सोमवार को सरकाघाट थाना में एक महिला ने उसके गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम बताई है। इस पर पुलिस ने बाल विवाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रखा है। लेकिन हकीकत अभी भी सामने नहीं आ सकी है। अब पंचायत रिकॉर्ड से हकीकत का खुलासा होगा। लड़के पक्ष के भी घर पर न मिलने की डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने पुष्टि की है। बताया कि पुलिस अब पंचायत से उम्र संबंधी रिकॉर्ड इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें