एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सराज में भाजपा, नाचन में कांग्रेस बैकफुट पर

Mandi Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चैलचौक (मंडी)। मोदी लहर के कारण नाचन कांग्रेस भी बैकफुट पर आ गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनावों में कांग्रेस ने विस चुनावों में मिली हार के बदले भाजपा के खिलाफ अपनी अच्छी परफारमेंस दी थी, मगर 2014 के लोकसभा के आम चुनावों में मोदी की लहर के सहारे नाचन भाजपा फिर कांग्रेस से चार कदम आगे निकलने में कामयाब हो गई है। नाचन से भाजपा को लोकसभा चुनावों मेें मिली करीब 4500 की लीड से नाचन भाजपा गदगद है। वहीं बैकफुट पर आई कांग्रेस इस नुकसान को लेकर आत्ममंथन करने में जुट गई है। नाचन के साथ-साथ पड़ोसी विस हलके सिराज में भी इन चुनावों ने राजनीतिक समीकरण बिगाड़कर रख दिए हैं। सराज में कांग्रेस पिछले डेढ़ दशक बाद अपने खोए हुए बजूद को वापस खड़ा करने में कामयाब हुई है। हालांकि मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनावों में सिराज से भाजपा ने विधायक जयराम ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। इसमें जयराम ठाकुर की ऐतिहासिक हार तो हुई थी, मगर मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विस हलकों में एकमात्र सिराज विस क्षेत्र ही ऐसा क्षेत्र रहा था, जिसने जयराम ठाकुर को लीड देकर भाजपा की नाक कटने से बचाई थी। अब 2014 के लोकसभा के आम चुनावों में सिराज में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को कम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को भाजपा के मुकाबले अधिक वोट पड़े। सराज कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 1491 मतों की लीड देकर सिराज भाजपा को बैकफुट पर ला खड़ा कर दिया है। इससे सिराज भाजपा आत्ममंथन करने में जुट गई है। बहरहाल दोनों विस क्षेत्रों में लोकसभा के आम चुनावों ने सियासी समीकरण बिगाड़कर रख दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें