एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

450 दुकानदारों को किराया अदायगी के नोटिस

Mandi Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। शहर की करीब साढ़े चार सौ दुकानों से 37 लाख रुपये की बकाया वसूली को नप ने तेवर कड़े कर लिए हैं। साढ़े चार सौ दुकानदारों के एग्रीमेंट्स का नवीनीकरण करने के लिए नगर परिषद अब दुकानदारों को नोटिस जारी करेगी। शहर के आधुनिक परिसर इंदिरा मार्केट की 234 दुकानों के अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानदारों से बढ़े हुए किराये के एरियर के रूप में करीब 28 लाख रुपये वसूले जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट के 70 दुकानदारों ने अपना बकाया अदा कर नए सिरे से एग्रीमेंट करने की कवायद शुरू कर दी है। लेकिन शेष दुकानदारों से किराया और एरियर की वसूली के लिए नप अब सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके लिए दुकानदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर किराया अदा करने के निर्देश दिए हैं। किराया अदा न करने की सूरत में दुकानों का आवंटन रद किया जा सकता है।

नप के सिर पर दो करोड़ देनदारी
मंडी नगर परिषद का करोड़ों के बिजली का बिल अदा करने के लिए सरकार ने मिलने वाली ग्रांट पर रोक लगा रखी है। इसके चलते नगर परिषद की आर्थिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। नप के सभी स्रोतों से हर माह करीब 25 लाख रुपये की आमदनी होती है। लेकिन यह पैसा कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशन अदायगी के लिए भी कम पड़ रहा है। अभी भी नप के सिर पर करीब दो करोड़ रुपये की देनदारी है।
विज्ञापन


15 दिन में अदा करें बकाया
राशि नप की साढ़े चार सौ दुकानों का वर्ष 2004 के बाद एग्रीमेंट का नवीनीकरण नहीं हुआ है। अब इसे नए सिरे से करवाया जा रहा है। इसके लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दुकानदार 15 दिन में बकाया किराया और एरियर की अदायगी नहीं करते हैं तो आवंटन रद कर दिया जाएगा।
-अजय पराशर, कार्यकारी अधिकारी मंडी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें