एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से दुल सनौंण गांव को खतरा

Mandi Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पंचायत गलू के दुल गांव से सटे उपगांव सनौग के ऊपर थलटू धार में दरक रही पहाड़ी से ग्रामीण दहशत में है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह और उपप्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर से मुलाकात की। शिष्टमंडल के अनुसार गांव के ऊपर थलटूधार की पहाड़ी दरकने से मलबा गांव के ऊपर गिर रहा है। इससे लोग खौफ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी से मलबा गिरने से लोग से चिंतित हैं तथा दहशत के माहौल में घरों से बाहर रातें गुजारने को मजबूर हैं। विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने एसडीएम से बात कर निर्देश दिए कि मौके पर जाकर स्थिति का गंभीरता से जायजा लेकर उचित समाधान करें।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें