75 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति
नालागढ (सोलन)। उपमंडल के खेड़ा स्थित फार्मा उद्योग ने इस बार भी अपनी परंपरा निभाते हुए बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल आई छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की है। तीन साल से प्रोमेड मेधावी छात्राओं को 5100 रुपये की छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र दे रहा है।
इस कड़ी में इस वर्ष भी आसपास के पांच स्कूलों की प्रथम पांच स्थानों में अपना मुकाम हासिल करने वाली 75 छात्राओं को उद्योग के उपाध्यक्ष श्याम खांटे ने उद्योग परिसर में आयोजित समारोह में छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र प्रदान किए। श्याम खांटे ने इस मौके पर कहा कि उद्योग प्रबंधन अपना सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभा रहा है। पंचायत में विकास कार्यों में योगदान देने के साथ क्षेत्रवासियों के लिए कई बार निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर लाभ उठाया। उद्योग प्रबंधन क्षेत्र के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के दृष्टिगत पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेता है और रोपे गए पौधों का संरक्षण भी करता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आसपास के खेड़ा नानोवाल, दभोटा, नालागढ़, मानपुरा व गोयला पन्नर स्कूलों की दसवीं, जमा एक व जमा दो की छात्राओं अनुराधा, सृष्टि कोईराला, आरती वर्मा, मनीषा, सोनिया, नीलू कुमारी, संजू कुमारी, पम्मी, उषा देवी, रजनी देवी, गुरप्रीत कौर, निशा, सोनी देवी, सपना देवी, सविता देवी, पूनम देवी, शकुंतला, मनप्रीत, शकुंतला देवी, अंजलि, रचना, कांता देवी, संतोष कुमारी, ज्योति देवी, राधा देवी, धमेंद्रा देवी, निशा देवी , दीक्षा चौहान, आशा रानी, कुलविंदर कौर, सर्वजीत कौर, सरवेश कुमारी, अंकिता रानी, सतविंदर कौर, सुखप्रीत कौर, बलजीत कौर, हरदीप कौर, मोनिका चंदेल, रणजीत कौर, हिमानी, कमलेश कुमारी, संदीप कौर, शबनम खान, रीता कुमारी, चंपा देवी, अमनजोत, कुसुम देवी, मनप्रीत कौर, प्रवीण कुमारी, साधना, सुनंदा शर्मा, अंजलि डंडोरा, कमलप्रीत कौर, आशा रानी, माधुरी गुप्ता, ललिता ठाकुर, अंकिता कौशल, अनु, मीना देवी, हरप्रीत कौर, अनीता देवी, तेजेंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, रीना देवी, तारो देवी, जसविंदर कौर, नीलम, दिव्या शर्मा, कुसुम देवी, श्वेता, पूजा और अर्चना देवी को छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर उद्योग के एजीएम प्रवीण शर्मा, एचआर हैड रमन आंगरा, दीपक खुंगर, जोगिंद्र कैंथला, भरत चुग, मनदीप कौर, जगजीत सिंह, एचएस कंग आदि विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि, छात्राएं और उद्योग का स्टाफ उपस्थित रहा।