एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुरक्षा प्रबंधों की कमी के चलते कामगार की मौत

Solan Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला पुलिस ने मृतक कामगार रामचंद्र के पिता रामलखन के बयान पर कंपनी के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिना सेफ्टी गार्ड व रेलिंग के अभाव में ही कामगार की मौत हुई है। पुलिस ने धारा 304 ए के कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को बरोटीवाला स्थित रोलिंग मिल में कार्य करते समय उत्तर प्रदेश के गांव शिकंग का डेरा व जिला बांध निवासी रामचंद्र (22) पुत्र रामलखन की मौत हो गई थी। रामलखन ने पुलिस को बताया कि जहां पर उसका बेटा कार्य करता था, वहां पर लोहे की गर्म सिली को एंगल से पकड़ कर दूसरे चैनल में धकेला जाता था। उस स्थान पर न तो सेफ्टी रेलिंग ही थी न ही कामगार को सेफ्टी गार्ड मुहैया कराया गया था। घटना के समय उसका बेटा गर्म सिली से बचने के लिए पीछे की ओर भागा लेकिन वहां पर रेलिंग न होने से वह लोहे की साफट के बीच आ गया, जो उसकी मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

बुधवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव क ो अंतिम संस्कार के लिए मृतक के पिता को सौंप दिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि कंपनी में सुरक्षा के प्रबंधों की कमी के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें