एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

परवाणू में महंगी दरों में ही मिलेगा पानी

Solan Updated Wed, 13 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

परवाणू में महंगी दरों में ही मिलेगा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। तमाम घोषणाओं के बाद भी सस्ती और पर्याप्त पेयजल सप्लाई का इंतजार कर रहे औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के करीब 40 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर नहीं है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने हिमुडा से पेयजल योजना का अधिग्रहण करने से इंकार कर दिया है। वर्तमान में आईपीएच से महंगी दरों पर हिमुडा परवाणू शहर में पानी की सप्लाई कर रहा है।
घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन की दरें 3.5 रुपये से 13 रुपये प्रति 1000 लीटर तक महंगी है। वहीं मांग के मुताबिक करीब एक लाख गैलन पानी की कम सप्लाई होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परवाणू के उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों ने पर्याप्त और सस्ता पानी मुहैया करवाने की पुरजोर मांग की थी। विधानसभा के चुनावों के समय में यह मुद्दा खूब गूंजा भी और पार्टियों ने वोट बैंक के नाम पर लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाने के आश्वासन भी दिए। वहीं हिमुडा की पेयजल योजना को आईपीएच के अधीन करने की प्रदेश सरकार ने कवायद भी शुरू हुई। आला मंत्रियों ने सस्ता पानी मुहैया करवाने की घोषणाएं भी की, लेकिन घोषणाएं महज कागजों तक ही सिमटी रह गईं। अब आईपीएच नेे इस कवायद पर विराम लगाते हुए स्कीम लेने के लिए मना कर दिया है। कवायद खारिज करने की पुष्टि हिमुडा के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने की है। वहीं आईपीएच के एसई बीआर शर्मा ने इस बारे में किसी टिप्पणी से इंकार किया है। ऐसे में परवाणू औद्योगिक क्षेत्र के करीब 35,000 बाशिंदों को सस्ते और पर्याप्त पानी की राहत मिलने के कम ही आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए हुई मनाही
हिमुडा के अधिशासी अभियंता के मुताबिक आईपीएच से पूरी स्कीम देने के एवज में आठ करोड़ की मांग की गई थी, इसलिए इस स्कीम को आईपीएच ने लेने मना कर दिया है। वहीं आईपीएच के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम पर वार्षिक मरम्मत का सालाना खर्चा भी 1.5 करोड़ रुपये बैठ रहा था, ऐसे में आईपीएच के लिए यह योजना घाटे वाली साबित होनी थी। ऊपर से हिमुडा के स्टाफ को आईपीएच में शामिल करने की शर्त भी थी।

1970 से हिमुडा के पास सप्लाई
1970 में परवाणू में भवनों के निर्माण का कार्य हिमुडा के पास था। उसी वक्त इस पेयजल सप्लाई योजना का भी निर्माण किया था, जिसके बाद अब तक यही व्यवस्था चल रही आ रही है। पेयजल सप्लाई का जिम्मा हिमुडा के पास ही है।


मात्रा हिमुडा की दरें
1000 लीटर 12 रुपये घरेलू
1000 लीटर 40 रुपये व्यवसायिक

आईपीएच की दरें
1000 लीटर 8.60 रुपये घरेलू
1000 लीटर 17.20 रुपये व्यवसायिक

सस्ता और पर्याप्त पानी मुहैया करवाएं
स्थानीय लोगों में मनमोहन, ब्रिजेश कुमार, राजेंद्र ठाकुर, नरेंद्र गर्ग, मनोज कुमार, देवेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, अहिल्या देवी, दीपक कुमार, दीपक, जीवन कुमार, साहिल वर्मा, आशुतोष और प्रवीण ने सरकार से मामले में हस्तक्षेप करके सस्ता और पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें