एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

झटके खाकर मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Solan Updated Sat, 15 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। टीबी सनेटोरियम अस्पताल और धर्मपुर के हार्डिंग वार्ड के लिए बनी करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क खस्ताहाल है। हाल यह है कि इस सड़क का रहनुमा कोई नहीं है। लोक निर्माण विभाग इस सड़क को अपने अधिकार क्षेत्र में होने की मनाही कर रहा है तो अस्पताल प्रशासन भी सड़क अपनी होने की बात को नकार चुका है। ऐसे में सड़क पर टारिंग नहीं हो पा रही है।
लोगों के अनुसार कई सालों से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। अस्पताल और वार्ड के अतिरिक्त यहां पर 108 एंबुलेंस का सेंटर भी है। इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। खस्ताहाल सड़क पर रात के समय लोगाें का चलना भी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि इसमें स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाई गई है। स्थानीय निवासी राजपाल, चमन, ओमप्रकाश, बलविंदर, दीपक, रेखा, कुलदीप, सुमन, निशा आदि ने बताया कि अस्पताल परिसर से लेकर पड़ाव तक सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। इसमें बड़े-बडे़ गड्ढे पड़ चुके हैं। स्ट्रीट लाइटें न होने की वजह से लोगों को हर समय गिरने का भय बना रहता है। बीडीसी सदस्य धर्मपुर सुखविंद्र ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत करने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल कसौली के सहायक अभियंता पीके गुप्ता ने कहा कि यह सड़क उनके अधिकार में नहीं आती है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय गुप्ता ने कहा कि सड़क उनके अधीन नहीं है।
विज्ञापन


इलाज के लिए नाप
रहे 5 किमी की दूरी
स्वास्थ्य सुविधा से महरूम चंयावल
लगभग 3000 की आबादी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चंयावल में स्वास्थ्य उपकेंद्र न होने से करीब तीन हजार लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छोटी से छोटी बीमारी के लिए भी लोगों को पांच किलोमीटर दूर अर्की अस्पताल पहुंचना पड़ता है, जिससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
लोगों का कहना है कि चंयावल पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने के लिए कई बार सरकार के समक्ष मांग उठाई जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। स्वास्थ्य उपकेंद्र न होने से लोगों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय पंचायत सदस्य चंदू राम गर्ग, चंपा देवी, हेत राम, शांता देवी, स्थानीय निवासी दिला राम, राम सिंह वर्मा, गीता देवी, दीप राम, कमला वर्मा, रामकली ठाकुर, बिमला देवी, अनिता देवी, मस्त राम, धनी राम आदि ने बताया कि पंचायत पदाधिकारियों की ओर से प्रदेश सरकार से मामला उठाने के बावजूद आज तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं । उन्होंने कहा कि पंचायत तहत सरी, दसल, सुझाइला, चंयावल, घोड़नों, मड़ैत, डुडाणा, समोती, क्यार सैंज आदि गांवों के लोगों को पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा की दरकार है। उन्होंने क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। इस बारे में सीएमओ सोलन डा. आरके गुप्ता ने बताया कि पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए सरकार का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें