एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवती से अश्लील हरकत करने पर मिल प्रबंधक व अधिकारी गिरफ्तार

Solan Updated Sat, 20 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बद्दी (सोलन)। बद्दी के एक धागा मिल में कार्य करने वाली युवती ने अपनी ही फैक्टरी के प्रबंधक व लेबर आफिसर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वीरवार देर सायं की है। बद्दी के धागा मिल में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह अपने इंजार्च से मिलने कंपनी के कार्यालय में गई। इस दौरान वहां पर पहले से बैठे प्रबंधक रामाकांत व लेबर आफिसर अवधेश कुमार ने उसे अकेला देखकर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इस दौरान युवती के शोर मचाने पर उन्होंने उसे छोड़ दिया।
बाद में युवती ने बद्दी थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। बद्दी के अतिरिक्त थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने कंपनी में जाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत में उन्हें 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेज दिया गया। एसपी जी शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 354 ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें