एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऊना के खिलाड़ियों ने झटके 6 मेडल

Una Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। जिला कराटे-डू एसोसिएशन के खिलाड़ियों के 27 सदस्यीय दल ने धर्मशाला में आयोजित 11वीं प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदकों पर हाथ जमाया है। कराटे संघ के महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रदेश भर से 750 से अधिक खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। जिला के पदक विजेताओं में 17 वर्ष आयु वर्ग के कौशल पटियाल ने स्वर्ण पदक जीता। 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग में सुशील कुमार ने रजत हासिल किया। अंडर-16 वर्ग में हिमांशु शर्मा, 14 वर्ष आयु वर्ग में हरनीत सिंह और ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में विजय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा कि कराटे खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 6 पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया है। कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने पर फोकस किया जाएगा। उम्दा खिलाड़ियों की तलाश को संघ प्रयास जारी रखेगा। इस उपलब्धि पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एमपी वैद्य ने भी संघ और खिलाड़ियों को बधाई दी है। वीरवार को ऊना पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें