एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पंचायत प्रधान पर जड़ दिया रेप का आरोप

Una Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव की एक महिला ने पंचायत प्रधान पर पंचायत क्षेत्र में ही उससे दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। उधर पंचायत के प्रधान ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार करते हुए महिला के आरोपों को मनघड़ंत करार दिया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने पंचायत के प्रधान पर दुष्कर्म के आरोप दागे हैं। शिकायत के मुताबिक मामला अगस्त महीने का है, लेकिन डर के चलते महिला ने इसका खुलासा नहीं किया। शनिवार को पुलिस ने पंचायत प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी रविंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच एएसपी राकेश सिंह के सपुर्द की गई है। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्रधान के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने फिलहाल अधिक जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को यह भी पता चला है कि इसी महिला ने कुछ समय पूर्व अपने देवर और ननदोई पर भी दुराचार करने का आरोप जड़ा था। लेकिन जब दो पंचायतों के समक्ष उसका निर्णय हुआ तो महिला को माफी मांग कर जान छुड़ानी पड़ी थी। एएसपी राकेश सिंह ने कहा कि मामले की सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से छानबीन की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें