एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संघनेई में रास्ता रोककर एक को पीटा

Una Updated Wed, 31 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के संघनेई में बीते दिन देर शाम को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार और मेडिकल के लिए गगरेट स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर वारदात के दो आरोपियों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाना क्षेत्र के तहत पड़ते अंबोटा निवासी नियाजद्दीन पुत्र नेक मोहम्मद सोमवार देर रात अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान संघनेई में इलाही पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी संघनेई और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने जब उनसे रास्ता रोकने का कारण पूछा तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया। काफी देर तक चले लात घूंसों से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नियाजद्दीन के चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया। वारदात के बाद उन्हें गगरेट अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 341, 323, 324 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें