एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युकां-एनएसयूआई में विवाद और गहराया

Una Updated Thu, 05 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई में चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एनएसयूआई ऊना के जिला अध्यक्ष करुण शर्मा एवं प्रभारी अभिनव कुमार ने एसपी अनुपम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवा कांग्रेस के कुछ नेताओं के इशारों पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए एक साजिश रचकर पुलिस के पास झूठे मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। इसके पीछे किसी व्यक्ति विशेष का हाथ है, जो कुछ युवाओं को आगे करके अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी एसएचओ पुलिस थाना ऊना को भी शिकायत की गई है लेकिन आज दिन तक कोई भी ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। एनएसयूआई के नेताओं ने कहा है कि उन्हें एवं कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस के कुछेक युवाओं से जान का खतरा है। उन्होंने एसपी से इस मामले में गहन जांच करने की मंाग की है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है। इस मौके अजय, अमित, नीरज, अभिषेक, सुमित, नीरज, प्रशांत असलम, संदीप, बजिंद्र, अतुल, अमनदीप, अजय, राहुल, मंजीत, रोहित, मोहित, रजत सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें