एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पीटीआई-कला शिक्षकों की होंगी भर्तियां

Una Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना की ओर से पीटीआई एवं कला अध्यापकों के 14 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इनमें सात पद पीटीआई एवं सात पद कला अध्यापकों के हैं। ये सभी भर्तियां बैचवाइज की जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने बताया कि पीटीआई एवं कला अध्यापकों के 14 पदों को भरने के लिए जिला मुख्यालयों एवं अंब में स्थित रोजगार कार्यालयों से डाटा मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वर्ष 2000 तक के सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एससी वर्ग के उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा, जबकि एसटी एवं विकलांग वर्ग के लिए वर्ष 2013 तक का डाटा मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व ही इन पदों पर नियुक्तियां कर ली जाएंगी। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने कहा कि शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर से मांगा गया डाटा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी उम्मीदवार इस बारे में जानकारी के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें