एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जीजा पर अपहरण करने का आरोप

Una Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। स्थानीय पुलिस ने मैहतपुर के भटोली निवासी एक व्यक्ति के अपहरण करने का मामला दर्ज किया है। व्यक्ति के अपहरण का आरोप उसके ही जीजा पर लगा है। आरोपी व्यक्ति पंजाब के रोपड़ जिला के भलाण का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भटोली निवासी सुरेंद्र कुमार अपने जीजा भलाण निवासी राज कुमार के साथ 28 मार्च को डेरा ब्यास गया था। लेकिन वह उसके बाद से अभी तक घर नहीं लौटा है। लेकिन उसका जीजा राज कुमार वहां से कुछ ही दिनों बाद वापस घर लौट आया था। सुरेंद्र की पत्नी राज कुमारी ने कुछ दिन पहले ही अपने पति की गुमशुदगी के संबंध में एसपी अनुपम शर्मा को शिकायत सौंपकर राज कुमार के खिलाफ जांच की मांग की थी। महिला ने आरोप जड़ा था कि राज कुमार ने उसके पति सुरेंद्र कुमार का हत्या करने की नीयत से अपहरण किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 के तहत केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें