एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छह घंटे लेट पहुंची गुवाहाटी एक्सप्रेस

Jammu Updated Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। ट्रेनोें का देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। देरी का मुख्य कारण कई ट्रेनों के कोच पुराने होना बताया जा रहा है। इनमेें एसी कोच और आरक्षित सीटों के कोच में कभी बिजली, पानी, पंखे, शार्ट सर्किट इत्यादि के कारण अंतिम समय में कोच को बदलना पड़ता है और ट्रेन लेट हो जाती है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना दो से पुरानी ट्रेनें लेट हो रही हैं। शुक्रवार को भी सुबह 12 बजे जम्मू पहुंचने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस शाम छह बजे जम्मू पहुंची। इस ट्रेन के द्वितीय श्रेणी (एसी) के कोच में एसी खराब होने के कारण बरेली के नजदीक इसे काफी समय तक रोके रखा गया। इसी तरह पिछले सप्ताह हावड़ा एक्सप्रेस का एसी कोच कोलकाता से ही खराब चला आया और इसे जम्मू में आकर ठीक करना पड़ा। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट अश्विनी कुमार का भी दावा है कि डीआरएम के जम्मू दौरे के दौरान अतिरिक्त कोच कम होने की समस्या पर चर्चा की गई है। डीआरएम एनसी गोयल ने भी मंजूर किया कि जम्मू के लिए और अतिरिक्त कोच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू स्टेशन से रोजाना 30 के करीब ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा चार विशेष ट्रेनें भी शुरू हुई हैं। इन ट्रेनों के रखरखाव, वाशिंग लाइन में जगह कम होने के कारण कई बार ट्रेनों को प्लेटफार्म पर देरी से पहुंचाना पड़ता है। जम्मू से चलने वाली कई पुरानी ट्रेनों के कोच पुराने हो चुके हैं। हर साल करीब एक करोड़ यात्री इन ट्रेनों में सफर करते हैं। पूरे देश से यात्री जम्मू पहुंचते हैं। जम्मू स्टेशन रेलवे के लिए लाभ अर्जित करने वाला स्टेशन है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें