एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एमआरपी से छेड़छाड़ का एक और मामला

Jammu Updated Fri, 02 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू (ब्यूरो)। एमआरपी से छेड़छाड़ कर उपभोक्ताओं से मुनाफाखोरी करने के खिलाफ लीगल मेट्रोलाजी विभाग के अभियान में वीरवार को राज तिलक रोड के एक रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विभाग के डिप्टी कंट्रोलर मनोज प्रभाकर के अनुसार उपभोक्ताओं की शिकायत के आधार पर राज तिलक रोड पर रेडिमेड कपड़ों की दुकान में औचक छापेमारी कर पाया कि वहां पर रेडिमेड कपड़ों के एमआरपी से छेड़छाड़ कर स्टिकर मार्किंग गन का प्रयोग कर अपनी मर्जी से एमआरपी लगा दिए जाते हैं। व्यापारी यह काम ज्यादातर शाम के समय करवाता था। एक्चुअल रेट से कहीं ज्यादा एमआरपी पर उपभोक्ताओं से पैसे वसूले जाते थे। लीगल मेट्रोलाजी विभाग की टीम ने मौके से स्टिकर मार्किंग गन और स्टिकर भी जब्त किए। विभाग के डिप्टी कंट्रोलर के अनुसार एक्चुअल एमआरपी को हटा कर एमआरपी स्टिकरों को चिपकाना कानून के तहत जुर्म है। व्यापारी के खिलाफ कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें