जम्मू। गुज्जर-बकरवाल स्टूडेेंट एसोसिएशन के बैनर तले गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोगों ने शनिवार को जम्मू विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों के खिलाफ जमाकर नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व एसोसिएशन के प्रधान तालिब हुसैन ने किया।
उन्होंने कहा कि सिद्दड़ा में पिछले कई वर्षों से लोग अपने कुल्ले बनाकर रह रहे हैं, उन्हें जेडीए ने वहां से हटने के निर्देश दिए हैं, जबकि वे सभी घरों से बेघर हैं। अगर उन्हें छत नहीं मिली तो उनके छोटे-छोटे बच्चे कहां जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ये सभी सभी लोग आतंकवाद ग्रस्त इलाकों को छोड़कर जम्मू आए हैं, अगर यहां उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी तो वे कहां जाएंगे। हुसैन ने यह भी कहा कि जेडीए ने यह कहते हुए नोटिस दिया है कि इन लोगों ने जंगलों में गैर कानूनी तरीके के साथ कब्जा कर रखा है, वे जेडीए से यह पूछते हैं कि जिन मंत्रियों ने जेडीए की जमीन पर कब्जे किए हैं, पहले उन्हें भी तो खाली करवाया जाए। गरीबों लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन तथा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में वे सरकार के खिलाफ सड़क पर आकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।