एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक तो कड़ाके की ठंड ऊपर से बिजली गुल

Jammu Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। मौसम खराब होने से कड़ाके की ठंड झेल रहे रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू के लोगों को बिजली के खस्ताहाल ढांचे की वजह से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। अकेले शहर में ही करीब बीस बिजली के ट्रांसफार्मर जलने के अलावा 33 केवी लाइनों, एलटी लाइनों, फीडरों आदि की खराबियों की वजह से बिजली आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने की वजह से कहीं पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने तो कहीं शार्ट सर्किट होने की वजह से करीब बीस बिजली के ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इसके अलावा बिजली लाइनों, फीडरों और अन्य ढांचे की वजह से भी बिजली आपूर्ति पर खासा असर पड़ा है। पुराने शहर के अलावा जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र हर इलाके में बिजली ढांचे में खराबी की वजह से बिजली सप्लाई पर असर हुआ है। जिन इलाकों में बिजली के ट्रांसफार्मर जले हैं, वहां पर शनिवार को ही अब बिजली की सप्लाई बहाल हो पाएगी। सूत्रों के अनुसार जम्मू शहर में बिजली का ढांचा काफी कमजोर हो चुका है। विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर गुरबचन सिंह का कहना है कि मौसम की खराबी से ट्रांसफार्मरों के जलने से सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें