एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैरोल के जरिये प्रभु यीशु के आगमन का संदेश

Jammu Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू में क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में क्रिसमस रैली निकाली। यह रैली प्रेम नगर रेजीडेंसी रोड से निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस रैली में क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने कैरोल गाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। इस रैली में बच्चे सांता क्लाज के परिधानों में सजे हुए थे और उन्होंने लोगों और बच्चों के बीच में टाफियां और मिठाई बांटी। इस दौरान प्रभु यीशु के जीवन की कहानी को झांकी के रूप में दिखाया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर कुरीयकोस ने बताया कि वह इस रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश देना चाहतें हैं कि परमेश्वर ने इंसान को प्यार किया और इंसान को प्यार के काबिल समझते हुए उन्होंने अपने बेटे यीशु को इस दुनिया में भेजा और वह धरती पर प्यार का प्रतीक बनकर इस धरती पर आए। फादर कुरीयकोस ने कहा वह इस रैली के माध्यम से यह कहना चाहते हैं कि प्रभु यीशु का संदेश था मानव जाति को दुखाें से बचाना, उन्हें शंाति और प्यार देना। प्रभु ने मानव जाति को नई दिशा दिखाई और वह इसके माध्यम से पूरी दुनिया को इस बड़े दिन पर मुबारकबाद देते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें