एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खेल नीति तैयार करने के निर्देश

Jammu Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू एंड कश्मीर स्पोर्ट्स पालिसी को तैयार कर खेलों को उसके नियमों के अनुसार हैंडल करने की जरूरत पर जोर दिया है। मंगलवार सुबह जम्मू एंड कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की 53वीं बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री का कहना था कि खेलों का वर्गीकरण किया जाए, जिससे विभिन्न खेलों के संतुलित विकास और प्रोत्साहन के लिए पूरा ध्यान दिया जा सके। मुख्यमंत्री जो कि स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं, का कहना था कि खेलों के साथ खेलों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता में है और इस दिशा में पूरा ध्यान दिया गया है। बैठक में नए खेल एसोसिएशन को मान्यता दिए जाने, बैलेंस शीट को तैयार करने के लिए वैधानिक आडिटरों को लगाना, जिला स्पोर्ट्स काउंसिल के गठन में किए गए काम, मूलभूत सुविधाओं का विकास, प्रशासनिक मामलों आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से काउंसिल की सचिव दिलीप ठुस्सु ने जानकारी दी कि केंद्रीय युवा कल्याण और खेल विभाग ने रियासत में 11.5 करोड़ रुपये की लागत से दो बड़े प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इनमें साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से श्रीनगर स्थित टीआरसी ग्राउंड पर फुटबाल के लिए सिंथेटिक टर्फ, जबकि एमए स्टेडियम जम्मू में सात करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण करना शामिल है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि केंद्रीय सरकार ने कश्मीर संभाग में नए इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण, बारामूला में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से फुटबाल के लिए कृत्रिम टर्फ को डालना, जम्मू और श्रीनगर में दस करोड़ की लागत से दो स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। सचिव का कहना था कि रियासत में 48 मान्यता प्राप्त खेल एसोसिएशन हैं और कई ने मान्यता के लिए आवेदन कर रखा है। बैठक में युवा कल्याण और खेल मंत्री ताज मोहिउद्दीन, साइंस और तकनीक के राज्य मंत्री फिरोज अहमद खान आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें