एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल अटैच

Jammu Updated Sun, 10 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। उच्च शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन ने शनिवार को कई कालेजों का औचक दौरा कर कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने गवर्नमेंट कालेज इंजीनियरिंग और टेक्नालाजी के प्रिंसिपल को नोडल प्रिंसिपल साइंस कालेज के साथ अटैच करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई मंत्री द्वारा एक माह पहले दिए गए निर्देशों में कालेजों को नए कैंपस में न शिफ्ट करने पर की गई। प्रिंसिपल के पद पर अगले वरिष्ठ प्रोफेसर की तत्काल प्रभाव से तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा और गवर्नमेंट कालेज आफ एजूकेशन जम्मू में भी स्टाफ की हाजिरी देखने के अलावा उनके कई मुद्दों पर चर्चा की। शिक्षा मंत्री ने पलोड़ा कालेज में फैकल्टी सदस्यों से कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने कालेज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया। मंत्री को बताया गया कि वर्ष 2008 में स्थापित हुए इस कालेज में मौजूदा विभिन्न कक्षाओं में 537 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एजूकेशन कालेज में दौरे के दौरान मंत्री ने एक मास्टर को बिना कोई जानकारी दिए गैरहाजिर पाया। इस पर प्रिंसिपल को गैरहाजिरी के लिए मास्टर से जवाब लेकर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया। उन्होंने विद्यार्थियों के अलावा टीचिंग स्टाफ से भी कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान निदेशक कालेजेस डा. नलिनी कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें