सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother and Daughter Murdered in Narnaul Haryana Following Dispute with Wife

मां-बेटी का कत्ल: नारनौल में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने इस कारण दोनों को मार डाला

संंवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 02 Jun 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के नारनौल में पत्नी से विवाद के बाद मां-बेटी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। 

Mother and Daughter Murdered in Narnaul Haryana Following Dispute with Wife
Breaking News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नारनौल में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह का सोमवार शाम अपनी 40 वर्षीय पत्नी राजबाला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि गुस्से में अशोक सिंह ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के शवगृह में भिजवा दिया।

पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed