{"_id":"6a1e3b53767ce423410a3aa0","slug":"mother-and-daughter-murdered-in-narnaul-haryana-following-dispute-with-wife-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी का कत्ल: नारनौल में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने इस कारण दोनों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी का कत्ल: नारनौल में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने इस कारण दोनों को मार डाला
संंवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के नारनौल में पत्नी से विवाद के बाद मां-बेटी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
Breaking News
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नारनौल में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह का सोमवार शाम अपनी 40 वर्षीय पत्नी राजबाला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि गुस्से में अशोक सिंह ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के शवगृह में भिजवा दिया।
पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।