एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरों ने डीएसपी के घर को भी नहीं बख्शा

Jammu Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू/दोमाना। शहर में सक्रिय चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब पुलिस अफसरोें के घरों को भी नहीं बख्श रहे हैं। तालाब तिल्लो इलाके में स्थित वजीरां दी गली में चोरों ने एक डीएसपी के घर को निशाना बनाया और उसके घर में किराए पर रहने वाले लोगों का लैपटॉप, कैमरा, पांच हजार रुपये नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि किराएदार मूल रूप से कटड़ा के रहने वाले हैं और चार-पांच दिनों के लिए कटड़ा गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने घर के ताले टूटे पाए। जांच करने पर पता चला कि कई कीमती सामान नदारद है। इसके बाद उन्होेंने दोमाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। किरायेदार एलआईसी में डेवलपमेंट अफसर के पद पर तैनात है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें