जम्मू। अंतर बटालियन स्पोर्ट्स मीट में रेसलिंग और वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुष के साथ महिला जवानों ने दम दिखाया। जीओएस लान टेनिस चैंपियनशिप में संजय कोतवाल और विजय सिंह संब्याल ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग की आर्चरी चैंपियनशिप में आईआरपी 17वीं की एस वानी ने बाजी मारी।
पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल रेसलिंग चैंपियनशिप 55 किलोग्राम भार वर्ग में आईआरपी 7वीं के जीत सिंह ने सबको मात दी। आईआरपी 19वीं के मुकेश कुमार को दूसरा स्थान हासिल हुआ।
60 भार में आईआरपी 17वीं के मुद्दसर अहमद ने स्वर्ण और आईआरपी 19वीं के राजेश कुमार ने रजत पदक हासिल किया। 66 भार में आईआरपी 4 की कुलदीप राज पहले और आईआरपी 11वीं के करनैल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 74 किलो भार वर्ग में आईआरपी 17वीं के हीरा सिंह ने सबको मात दी। 84 किलो भार वर्ग में जेकेएपी 6 के फारूक अहमद पहले और आईआरपी 16वीं के पवन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 96 किलो भार वर्ग में आईआरपी 19वीं के सद्दीक अली ने सबको मात दी।
ग्रीको रोमन स्टाइल रेसलिंग के 55 किलो भार वर्ग में आईआरपी 19वीं के हरजीत सिंह पहले स्थान पर रहे। 60 भार में जेकेएपी 9 के जावेद इकबाल ने सबको पीछे छोड़ा। 66 भार में आईआरपी 17वीं के मोहम्मद रिफीक पहले स्थान पर रहे। 74 भार में जेकेएपी 13 के रविंद्र कुमार ने सबको शिकस्त दी।
महिला वर्ग की वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 48 भार वर्ग में आईआरपी 15वीं की संगीता पहले और इशरत दूसरे स्थान पर रही। 53 भार में आईआरपी 15वीं की सपना देवी ने सबको मात दी। आईआरपी 15वीं की महनाज कौसर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 58 भार में आईआरपी 15वीं की अनीता कोतवाल पहले और खालिदा दूसरे स्थान पर रहीं। 69 भार में आईआरपी 15वीं की रीटा मसी ने सबको मात दी। जेकेएपी 6 की मुनीरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 75 भार में आईआरपी 15वीं की सोनिया चौधरी पहले और मंजू दूसरे स्थान पर रही। 75 से अधिक भार में आईआरपी 15वीं की नसीमा बानो ने सबको शिकस्त दी। जीनत चौहान को दूसरा स्थान हासिल हुआ।