जम्मू। दो सड़क हादसों में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
पहले हादसे में गवर्नमेंट जीएमसी घायल अवस्था में लाए गए उधमपुर धार रोड निवासी मुलखराज ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे हादसे में दोमाना थाना अंतर्गत बरनई इलाके में शनिवार को बाइक और रेहड़े की जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा टिप्पर तथा अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक उधमपुर निवासी मुलखराज 13 मई को धार रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हो हुआ। मुलखराज को स्थानीय अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया। 25 मई को मुलखराज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरे हादसे में दोमाना थाना अंतर्गत बरनई इलाके में बाइक और रेहड़े की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार अखनूर के गांव बल्ले दा बाग निवासी सुरिंदर कुमार (30) पुत्र राज कुमार को जीएमसी दाखिल करवाया गया है, जहां इलाज के दौरान सुरिंदर की मौत हो गई। एक अन्य सड़क हादसे में कानाचक्क थाना के अंतर्गत एक टिप्पर तथा अज्ञात वाहन के बीच इलाके में टक्कर हो गई। हादसे में पक्खियां निवासी लियाकत अली, अजय कुमार तथा जसवीर घायल हो गए। घायलों को जीएमसी दाखिल करवाया है।