जम्मू (ब्यूरो)। नगरोटा थाना अंतर्गत काला कुपर इलाके में कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित लियाकत अली के शिकायत पर काला कूपर निवासी गुलाम नबी और उसके साथी के खिलाफ धारा 323, 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लियाकत अली ने बताया कि गुलाम अपने साथी के साथ रास्ते से गुजर रहा था। तभी गुलाम ने किसी पुरानी बात को लेकर उसका रास्ता रोक लिया। ऐसा करने का कारण पूछा तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
और पढ़ें