दोमाना (ब्यूरो)। घरोटा थाना के अंतर्गत गांव बगानी खरैड में घर के अंदर फंदे से झूलता शव मिला। मृतक की पहचान शौकत अली (25) पुत्र हाजी मोहम्मद सदीक के रूप में हुई है। घरोटा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घर वालों को दे दिया। पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शौकत शुक्रवार देर शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। शनिवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकला तो घर वालों ने अंदर आकर देखा तो शौकत पंखे से लटका हुआ था। घर वालों ने उसे नीचे उतार कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भलवाल स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया।