एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अलाटियों ने दुकानें आगे दे दीं किराये पर

Jammu Updated Fri, 12 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जनरल बस स्टैंड में अलाटियों ने अपनी दुकानें आगे किराये पर दे डाली हैं और प्रतिदिन हजारों के हिसाब से किराया लिया जा रहा है, जिस कारण मौजूदा समय में किराये पर दुकानें चलाने वाले लोग खासे परेशान हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में नगर निगम के हेल्थ अफसर डा. विनोद कुमार शर्मा के साथ बैठक के दौरान दुकानदारों ने ज्यादा किराये की बात बताई और सामान महंगा बेचने का कारण बताया है। इस पर हेल्थ अफसर ने ज्यादा किराये वसूलने के मामले में जांच संबंधी अथॉरिटी जेडीए को लिखित में देने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक जनरल बस स्टैंड में जेडीए की दो सौ से ज्यादा दुकानें है। यहां वर्षों पहले जेडीए ने जिन लोगों के नाम पर दुकानें अलाट की थीं, वर्तमान में अधिकतर अलाटी अपनी दुकानें किसी को आगे किराये पर देकर चला रहे हैं और उनसे प्रति दिन हजारों रुपये के हिसाब से किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बारे में बस स्टैंड में ही दुकानें चलाने वाले कुछ दुकानदारों ने बताया कि रोजाना का किराया हजारों रुपये होने के कारण ही उन्हें खाने की कुछ चीजों के ज्यादा पैसे लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर उन्हें रोजाना इतना किराया नहीं देना पड़े तो वे भी सामान्य कीमत पर खाद्य पदार्थ बेचेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें