एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्टेशन से पकड़ी गुटके की बड़ी खेप

Jammu Updated Tue, 30 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। नगर निगम और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों के खिलाफ संयुक्त अभियान के तहत सोमवार को रेलवे स्टेशन से गुटके की बड़ी खेप पकड़ी है। प्लेटफार्म नंबर एक से पंद्रह पैकेट बरामद किए गए हैं। नगर निगम के हेल्थ विंग ने बारह पैकेट कब्जे में ले लिए हैं, जबकि तीन पैकेट आरपीएफ अपने पास सीज किए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ अफसर डा. विनोद कुमार शर्मा को एक गुप्ता सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुटके के बड़े पैकेट उतारे गए हैं, लेकिन पार्टी अभी तक उठाने के लिए नहीं आई है। डा. शर्मा ने आरपीएफ से संपर्क किया और मौके पर जाकर धावा बोल दिया। वहां टीम को पंद्रह बड़े पैकेट गुटके के मिले। ये सुबह किसी ट्रेन से उतारे गए थे। संबंधित व्यक्ति के लेने पहुंचने से पहले पैकेट को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिए। उधर, गुटके पर पाबंदी होने के चलते हेल्थ विंग की टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद 12 पैकेट आरपीएफ से ले लिए, जबकि तीन पैकेट आरपीएफ ने अपनी कार्रवाई उच्चाधिकारियों को दिखाने के लिए सीज किए। जानकारी मुताबिक आरपीएफ के एसपी शिव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निचले स्तर के अफसरों को गुटका रेलवे में कैसे आया, किसने बुक करवाया था, यहां किसे सप्लाई किया जाना था, सारी जानकारी जुटानेे के लिए जांच के आदेश दिए हैं। इनकी एमआरपी 5.4 लाख रुपये बनती है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें