जम्मू। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही पुंछ जिला एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। उन्नीस साल से कम आयु वर्ग में यार मोहम्मद को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया।उन्नीस साल से कम आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में यार मोहम्मद ने पहला, नाजिर हुसैन ने दूसरा और इफ्तिखार हुसैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में यार मोहम्मद ने पहला, चमकौर सिंह ने दूसरा और गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। चार सौ मीटर दौड़ में रहैल अहमद ने पहला, वासित अली ने दूसरा और गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में उन्नीस साल से कम आयु वर्ग का सौ मीटर का खिताब मजीदा बेगम ने अपने नाम किया जबकि रुखसाना कौसर ने दूसरा और इरानी बानो ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में रवनीत कौर ने पहला, रूबीना कौसर ने दूसरा और मुनीरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में फरीदा कौसर ने पहला, शमशाद बेगम ने दूसरा और नशात बेगम ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। आठ सौ मीटर दौड़ में नगहद तब्बसुम ने पहला, रिया शर्मा ने दूसरा और रवनीत कौर ने तीसरा जबकि पंद्रह सौ मीटर दौड़ में नगहद तब्बसुम ने पहला, नाजीरा ने दूसरा और हनीफा ने तीसरा पुरस्कार जीता। लड़कों के सौ मीटर दौड़ में (सोलह साल से कम आयु वर्ग) में नवाब अहमद ने पहला, सज्जाद ने दूसरा और नवीद ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। दो सौ मीटर दौड़ में मनबिंद्र सिंह ने पहला, मोहम्मद शकील ने ूसरा और इमरान खान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
और पढ़ें