एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गर्मी, उमस फिर करने लगी बेहाल

Jammu Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। कुछ दिन की बरसात के बाद गर्मी ने लोगों के फिर पसीने छुड़ा दिए हैं। तापमान तो 35 के आसपास चल रहा है, मगर उमस के बरकरार रहने से शहरवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार देर रात को हुई बारिश भी उमस को कम करने में ज्यादा काम नहीं आ सकी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चौबीस घंटों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से भारी उमस के चलते गर्मी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। हर कोई गर्मी से परेशान होकर राहत पाने से उपाय कर रहा है। रविवार को घंटों बिजली कटौती ने भी गर्मी में आग में घी डालने का काम किया।
कटौती के चलते बड़ी संख्या में लोग कनाल नहर सहित अन्य ठंडी जगहों पर पहुंचे। यहां दिनभर मौज मस्ती के बाद शाम को घर लौटा गया। इस बीच शहर के प्रमुख बाग-ए-बाहू फोर्ट में भी शाम को मौसम का मजा लूटने लोगों की भीड़ पहुंची। इसके अलावा तवी पुल, मांडा आदि खुले स्थानों पर भी लोगों ने पहुंचकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की। आर्द्रता का प्रतिशत अधिक रहने से तापमान थोड़ा कम होने के बावजूद उमस से परेशानियां बढ़ गई हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें