एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली के लिए लाड़ के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Jammu Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उधमपुर। लाड़ गांव में बिजली की सुविधा की मांग को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने भुगतरयान पंचायत के सरपंच परीक्षित सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई, तो सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण परीक्षित सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान सूरम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, देस राज व अन्य कई ग्रामीणोें ने बताया कि आज तक राज्य सरकार, जिला प्रशासन, विधायक उनके लाड़ गांव में बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाया है। वर्षों से ग्रामीण दीपक और कैंडल की रोशनी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बिजली की सुविधा की मांग को कई बार राज्य सरकार, विधायक और विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। हर किसी से झूठे आश्वासन ही हासिल हुए हैं। इसलिए सभी एकजुट होकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनके गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि ग्रामीण भी अपने घरों को बिजली से रोशन होते हुए देख सकें। अगर अब भी मांग को पूरा नहीं किया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें