एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कटड़ा में बारिश ने हेलिकाप्टर सेवा बाधित की

Jammu Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कटड़ा। वीरवार सुबह तीन घंटे तक जारी रही मूसलाधार बारिश के दौरान कटड़ा-साझी छत के बीच चलने वाली हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित रही। वहीं दोपहर उपरांत भी त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध रहने के कारण हेलिकाप्टर सेवा में रुकावट रही। ऐसे में पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को दर्शन के लिए घोडे़ अथवा पालकी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। भवन से मिली जानकारी के अनुसार वहां के तापमान में गिरावट आंकी गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार वीरवार देर शाम तक बीस हजार यात्रियों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। वीरवार सुबह हुई बारिश ने करीब तीन घंटे तक भवन मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही को शेडों आदि में ठहरने को मजबूर कर दिया। हालांकि उसके बाद दोपहर तक मौसम पूरी तरह साफ रहा तथा कुछ घंटों के लिए हेलिकाप्टर की उड़ानों का सिलसिला भी चलता रहा। दोपहर उपरांत त्रिकुटा पहाड़ियों पर फिर से धुंध छाने लगी, जिसका सीधा प्रभाव हेलिकाप्टर सेवा पर हुआ। भवन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह की बारिश के बाद वहां के तापमान में गिरावट हुई थी तथा थोड़ा ठिठुरन का अहसास भी हुआ। देर शाम को कंबल स्टोर पर भी भक्तों की कतार देखने को मिली। यात्रा में कमी के कारण हालांकि यात्रियों को अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा था, जो भक्तों के लिए राहत भरा रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें