एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वली रोड के निर्माण को छह लाख की घोषणा

Jammu Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उधमपुर। वीरवार को उधमपुर के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने गांव वली का दौरा किया। वहां उन्होंने गांव वालों से मुलाकात कर उनकी मुश्किलों को सुना।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित सभा में गांव के सरपंच सरदार सिंह ने सभी गांव वासियों की ओर से विधायक मनकोटिया से वली गांव के स्कूल तक की सड़क को पक्का करने की पुरजोर मांग रखी। उन्होंने मांग की कि इस रोड को पक्का कराके यहां पर मेटाडोर या बस सेवा को शुरू करवाया जाए। विधायक ने कहा कि उन्होंने जखैनी से लोअर वली तक सड़क मंजूर करवाई है। वन विभाग की ओर से एनओसी मिलने पर इसका काम शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे से वली हाईस्कूल तक रोड बनाने की योजना को पीएमजीएसवाई महकमे को मंजूरी के लिए भिजवाया गया है। मनकोटिया ने पीएमजीएसवाई रोड से वली हाईस्कूल तक रोड पक्का कराने के लिए अपने सीडीएफ में से छह लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। एलान करते हुए कहा कि इस रोड पर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि इस पर जल्द बस सेवा शुरू करवाई जा सके। इस अवसर पर मोहम्मद मिरजा, रघुवीर सिंह, अर्जुन सिंह, दर्शन सिंह, अजय सिंह, जगदीश, मोहिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें