एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इस नवरात्र पर भी कटड़ा नहीं पहुंच पाएगी ट्रेन

Jammu Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। हर साल नवरात्र पर कटड़ा तक पहुंचने वाली उम्मीदों की ट्रेन इस बार भी नवरात्र पर शुरू नहीं हो पाएगी। जून महीने में शुरू होने वाली रेल सेवा को शारदीय नवरात्र में शुरू करने का दावा किया गया था। अब नवरात्र शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच डीआरएम फिरोजपुर ने चीफ रेलवे सिक्योरिटी (सीआरएस) को भी पत्र लिखकर ट्रैक निरीक्षण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अभी तक सीआरएस ने निरीक्षण की तीथि तय नहीं की है। निरीक्षण के बाद सीआरएस की हरी झंडी मिलने पर ही इसके उद्घाटन की तारीख तय होगी। फिलहाल श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा तक रेल सेवा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उधमपुर से कटड़ा तक रेल सेवा शुुरू करने के लिए डीआरएम ने किराया भी निर्धारित किया है। जबकि बीच में एक स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। टनल नंबर एक और तीन में काफी से समय से पानी रिसाव के कारण दिक्कतें आ रही थी, जिसके कारण रेल शुरू नहीं हो पा रही थी।
चालू वित्तीय वर्ष में रेल मंत्री ने कटड़ा से दो ट्रेनें शुरू करने की घोषणा भी की। इस घोषणा उम्मीदें बढ़ गई थी। ट्रैक का निरीक्षण करने आए उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम इत्यादि अधिकारियों ने भी नवरात्र में ट्रेन शुरू करने का दावा किया था। फिलहाल अगले एक महीने तक रेल सेवा शुरू होने के कोई आसार नहीं है। जैसे ही सीआरएस हरी झंडी देंगे, उसके बाद नार्दर्न रेलवे हेडर्क्वार को उद्घाटन के लिए जाएगा। इस कार्रवाई में ही समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें