एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में पांच की अकाल मौत

Jammu Updated Sat, 19 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। शहर में वीरवार को अलग-अलग मामलों दो महिलाओं समेत पांच लोगों की अकाल मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने छानबीन की शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मामले में पलौड़ा मंडलीक नगर इलाके में वीरवार को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में अपने निवास स्थान पर ही मृत मिला। परिवार के लोगों ने सुबह उठकर देखा तो मदन लाल (45) अचेत अवस्था में था। उसे तुरंत जीएमसी पहुंचाया गया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया बताया। जानकारी मुताबिक मदन लाल रोजाना की तरह घर में रात को सोया था। सुबह परिवार के लोग ने उन्हें उठाने गए तो वे अचेत थे। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरे मामले में नारायणी मोहल्ला निवासी सुषमा देवी की वीरवार को अपने घर में ही संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह से तीसरे मामले में बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचा दिया।
इसके अलावा जहर खाने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला एक दिन पहले अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई थी, जबकि व्यक्ति को वीरवार ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज दर्ज कर लिया है। गूडलेन चिब्बा, राजोरी निवासी मुख्तयार बीबी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने निवास स्थान में जहर खा लिया और वीरवार को उसने जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने उसे राजोरी के जिला अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने उसे बुधवार को जीएमसी रेफर कर दिया था। दूसरे मामले में संजय नगर निवासी अमन सिब्बल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें